फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हर्रैया में दुर्गा पंडालों में बह रही भक्ति की बयार

Fri, 11 Oct 2024 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवती जागरण और भजनों के साथ पर्दे पर धार्मिक कार्यक्रमों की धूम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। नवरात्र और विजय दशमी पर्व को लेकर कस्बे का माहौल भक्ति मय हो गया है। एक सप्ताह से बाजार देर रात तक गुलजार रहने लगा है। जगह-जगह स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के पंडालों में रौनक बढ़ गई है। भगवती जागरण, धार्मिक झांकियां और भजनों से भक्ति की बयार बह रही है।

कस्बे में आठ दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। सभी स्थानों पर भव्य पंडाल सजाए गए हैं। बुधवार को राजघाट मोहल्ले में देवी जागरण में गोरखपुर से आए रंगमंच के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। कार्यक्रम में एक के बाद एक भक्ति गीतों पर श्रद्धालु भक्ति रस में गोता लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

काली मंदिर और पुराने पुल पर स्थापित पंडालों में बुधवार की देर रात तक श्रद्धालु मां के दरबार में दर्शन पूजन करते रहे। यहां पर्दे पर लोकप्रिय धारावाहिक रामायण और भजन चल रहे थे। शनिवार को भंडारे के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें