कलवारी। थाना क्षेत्र के चढ़ौवा गांव में पत्नी ने अपने पति का सिर ईंट से फोड़ कर उसे घायल कर दिया। पुलिस को दी तहरीर में कलामुद्दीन निवासी चढ़ौवा थाना कलवारी ने लिखा है कि उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। एक माह पूर्व उसने दूसरी पत्नी को लाया। जब से वह आई है तब से जमीन और खेत में आधा हिस्सा अपने नाम करने के लिए कह रही है। इसी बात को लेकर हमेशा लड़ाई करती रहती है और उसे मारती भी है। 26 जून की रात लगभग 9:30 बजे जमीन लिखाने को कह रही थी। जब उसने मना किया तो गाली देते हुए कान में दांत से काट लिया और ईंट से प्रहार कर उसका सिर फोड़ दिया। रात में ही वह घर से कहीं भाग गई। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध दिखाई दे रहा है। जब तक महिला नहीं मिलती है सच्चाई का पता नहीं चलेगा। संवाद