फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दुकान में घुसकर तोड़फोड़, चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। कलवारी थाना क्षेत्र के कुसौरा में दुकान के अंदर घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने दो नामजद समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। कलवारी थाने में दी तहरीर में मुस्तफाबाद निवासी राजकुमार ने बताया कि वह 25 जून की शाम करीब चार बजे कुसौरा स्थित अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान झिन्नू निवासी जोगवापुर थाना दुबौलिया, गम्मज निवासी कम्हरिया थाना कलवारी तथा दो अज्ञात लोग उनकी दुकान पर पहुंचे और गाली-गलौज करते उन्हें पटककर लात-घूंसों व डंडे से मारने लगे। आरोप है कि आरोपियों ने दुकान में रखा सामान भी इधर-उधर फेंक दिया तथा तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें