गोरखपुर। खोराबार पुलिस ने बस्ती में तैनात वरिष्ठ सिपाही पर पत्नी से मारपीट करने के मामले में केस दर्ज कर लिया। पुलिस तहरीर के आधार पर कौशल पांडेय पर केस दर्ज कर जांच कर रही है। वर्तमान में कौशल बस्ती जिले में तैनात है।
जानकारी के मुताबिक, खोराबार के जंगल अयोध्या प्रसाद निवासी कुसुम पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उनके पति कौशल किशोर पांडेय पुलिस विभाग में हैं और वर्तमान में बस्ती जिले में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनाती है।
आरोप है कि पिछले 5 वर्षों से पति बात-बात पर उनकी पिटाई करते हैं। मंगलवार की सुबह जब वह पूजा कर रही थी पति ने मारना पीटना शुरू कर दिया। तभी उनके बेटे तन्मय ने आकर उन्हें बचाया। तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।