फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अपर आयुक्त कोर्ट का बहिष्कार स्थगित

Thu, 11 May 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मंडलायुक्त के आश्वासन पर अधिवक्ताओं ने अपर आयुक्त न्यायिक के कोर्ट का बहिष्कार 31 मई तक के लिए स्थगित कर दिया है। अधिवक्ताओं ने इसी के साथ उनकी अदालत में काम करना शुरू कर दिया है। एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि 31 मई तक कार्य बहिष्कार स्थगित रहेगा। इसके बाद गुणदोष के आधार पर संगठन निर्णय लेगा।
विज्ञापन

कमिश्नर कोर्ट बार एसोसिएशन के महामंत्री विनय कुमार बख्शी ने बताया कि एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जनपद के सभी अधिवक्ता संगठनों के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इसमें आयुक्त की ओर से मिले आश्वासन पर विचार किया गया। महामंत्री ने बताया कि मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने कहा है कि यदि किसी अधिवक्ता को अपर आयुक्त के न्यायालय में लंबित किसी भी पत्रावली से संबंधित कोई शिकायत होती है तो वह आयुक्त से शिकायत कर अपनी पत्रावली वहां से स्थानांतरित करा सकेंगे। अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि प्राथमिक स्तर पर 31 मई तक के लिए कार्य बहिष्कार स्थगित किया जाता है। 31 मई तक होने वाली परिस्थितियों का अवलोकन करने के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इस मौके पर सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, महामंत्री शिव पूजन मिश्र, जनपद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रजनीश दुबे, मंत्री रमेश चंद्र पांडेय, यंग बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद भट्ट, महामंत्री अंगद मिश्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें