बस्ती। दुबौलिया थाने के निदुरी खमैहा निवासी महिला ने पति पर बेवजह शक करने की वजह से मारपीट करने का आरोप लगाया है। अबीदुनिशा ने तहरीर देकर कहा है कि उनकी शादी कानपुर के बेकमगंज थाने के तलाक महल निवासी नदीम खान के साथ हुई है। आरोप है कि नदीम खान उनके ऊपर अनावश्यक शक करते हैं। इसके अलावा दहेज की बात को लेकर उसे जान से मारने की धमकी देकर मारते-पीटते हैं। पुलिस ने नदीम खान पर केस दर्ज कर छानबीन कर रही है। संवाद