ग्रामीणों ने लगाया बकाया वसूली के नाम पर परेशान करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
गौर। बिजली निगम के कारनामे हमेशा लोगों को चकित करते रहते हैं। ताजा मामला 33 केवी उपकेंद्र हरदी के तहत आने वाले गोभिया गांव के अनुसूचित बस्ती टोले का है। यहां चार दिन पहले 26 अक्तूबर को विभागीय कर्मियों ने गरीबों का कनेक्शन यह कहते हुए काट दिया कि उनका बिजली का बिल बकाया चल रहा है। घनश्याम, चिंता, ओम प्रकाश, रामतौल आदि ने बताया कि चार दिन पहले बिजली कर्मी गांव पहुंचे और कहने लगे कि सभी का बिजली का बिल बकाया है। रुपये दो वरना कनेक्शन काट दिया जाएगा।
किसी ने रुपये नहीं दिए तो उनके टोले के उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दिया। बताया कि गांव में तमाम उपभोक्ताओं पर लाखों रुपये का बकाया चल रहा है। इसके बावजूद उनका कनेक्शन नहीं काटा जा रहा है। बकाये की आड़ में उपकेंद्र के कुछ कर्मी उपभोक्ताओं से चढ़ावा लेते हैं। जो दे देता है उसका कनेक्शन नहीं काटते है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि हर माह उन्हें बकाये के नाम पर एक लाइनमैन द्वारा परेशान किया जाता है और दबाव बनाकर रुपये लिए जाते हैं।
...
कोट
बकायेदारों का अभियान चलाकर कनेक्शन काटा जा रहा है। गोभिया में भी बकाये के चलते उपभोक्ताओं की बिजली काटी गई है। उपभोक्ताओं के आरोप निराधार हैं।
-पतिराम, अवर अभियंता, हरदी