फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पैसा नहीं लौटाया तो युवक की मां के जेवर ले लिए, पांच पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। ब्याज पर लिए 15 हजार रुपये वापस न कर पाने पर एक युवक से उसकी मां के सोने-चांदी के जेवर लेने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक को धमकाकर उससे जेवर लिए गए और बाद में उन्हें बेचकर ब्याज की रकम वसूल ली गई। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी निवासी पंकज सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि हिमांशु श्रीवास्तव ने उनके बेटे अजितेश प्रताप सिंह को अपने भाई अभिजीत श्रीवास्तव और मामा के माध्यम से 15 हजार रुपये ब्याज पर दिलाए थे। रकम वापस नहीं करने पर आरोपियों ने उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। इससे भयभीत होकर अजितेश ने अपनी मां के सोने-चांदी के जेवर अभिजीत श्रीवास्तव को दे दिए। बाद में अजितेश ने अपने पिता को पूरी घटना बताई। पंकज सिंह के अनुसार, जब उन्होंने अभिजीत से जेवर के बारे में पूछा तो उसने बताया कि जेवर अपने पिता रविकेश, मां और मामा के साथ मिलकर बेच दिए हैं और उससे ब्याज की रकम वसूल ली है।
पंकज सिंह ने जेवर वापस करने के लिए कहा तो आरोपियों ने कथित तौर पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उन्हें मारने के इरादे से दौड़ाया भी गया। पुलिस ने हिमांशु श्रीवास्तव, अभिजीत श्रीवास्तव, रविकेश श्रीवास्तव, आरोपी की मां और मामा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें