फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मेधा को मिला सम्मान तो खिले टॉपरों के चेहरे

Tue, 02 Jun 2026 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
सम्मानित हुए मेधावी।
विज्ञापन
बस्ती। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के 24 मेधावियों को जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सम्मानित किया। अतिथियों ने 21 हजार का चेक, मेडल व प्रमाण पत्र सौंपा। अमर उजाला की ओर से भी मेधावियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेधावियों का सम्मान किया।
विज्ञापन

जिले स्तर पर आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में हाईस्कूल की परीक्षा में साक्षी चौधरी ने प्रदेश में आठवां स्थान पाया तो जिले में पहला स्थान है। वहीं दीपाराज दूसरा और अंकिता यादव तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में दिव्यांशी श्रीवास्तव ने पहला, श्रद्धा मिश्र ने दूसरा तो शकुंतला ने तीसरा स्थान हासिल किया है। मुख्य अतिथि गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल, डीएम कृतिका ज्योत्सना और विधायक हर्रैया अजय सिंह ने प्रदेश सरकार की तरफ से टॉपर को 21 हजार का चेक, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि जीवन एक पड़ाव है। जब आप एक स्तर पर पहुंचते हैं तो दूसरा स्तर शुरू हो जाता है। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए परिश्रम, अनुशासन, धैर्य एवं समय प्रबंधन के मूलमंत्र को अपनाना जरूरी है। 25 वर्ष की आयु तक ये सभी चीजें बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। उन्होंने कम नंबर पाने वाले बच्चों से कहा कि निराश होने की आवश्यकता नहीं है। फिर से मेहनत करें। जीवन में आगे बढ़ने के बहुत मौके हैं।
विज्ञापन

डीएम कृत्तिका ज्योत्सना ने कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी निरंतर आगे बढ़ने और शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया। विधायक हर्रैया अजय सिंह ने कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत नींव है। विद्यार्थियों की उपलब्धियां अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मेधावियों से जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया। सम्मान समारोह ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ शिक्षा के प्रति समाज में सकारात्मक संदेश भी दिया।
कार्यक्रम का संचालन मानवी सिंह ने किया। इस अवसर पर सीडीओ सार्थक अग्रवाल, प्रशिक्षु आईएएस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह, डीडीओ अजय सिंह, डीआईओएस संजय सिंह, विधायक राजेंद्र चौधरी, विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्र, गुलाब सोनकर, मोहम्मद सलीम, प्रधानाचार्य योगेश शुक्ल, आशीष मिश्र, बृजेंद्र मिश्र, शैलेंद्र उपाध्याय, मोहम्मद सोएब, अमित यादव, संतोष सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें