फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महाकुंभ मेले से लौटे तो शहर के जाम ने किया परेशान

Fri, 14 Feb 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
जिला अस्पताल रोड पर लगा जाम।
विज्ञापन
प्रयागराज से लौटीं 15 बसें, डिपाे से तीन बस रवाना
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। माघ पूर्णिमा पर प्रयागराज के लिए लगाई गईं रोडवेज की बसों के आने का क्रम जारी है। बृहस्पतिवार की दोपहर बाद तक 15 बसें रोडवेज डिपो पर पहुंच चुकी थीं। जबकि तीन बस श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज महाकुंभ के लिए रवाना हुईं। डिपो पर पहुंचे श्रद्धालुओं को शहर में जगह-जगह जाम और लोकल बसों के समय पर न मिलने के कारण परेशानी झेलना पड़ी।

माघ पूर्णिमा पर प्रयागराज के लिए परिवहन निगम की 77 बसें लगाई गई थीं। इन बसों का अब लौटना शुरू हो गया है। ज्यादातर बसों को प्रयागराज भेजे जाने के कारण दिल्ली, लखनऊ और लोकल यात्रियों को दिक्कत झेलनी पड़ी। हालांकि, अब प्रयागराज से बसों के लौटने का क्रम शुरू हो गया है। श्रद्धालुओं को लेकर लौटीं 15 बसें भी शहर में जाम का कारण बनीं।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टेशन से लेकर जिला अस्पताल तक पूरे दिन वाहन रेंगते रहे। दिन में पल-पल जाम के कारण यात्रियों को दिक्कत उठानी पड़ी। सबसे अधिक वह यात्री परेशान हुए जो महाकुंभ से लौटे थे ओर घर जाने की जल्दी थी।

बस्ती डिपो के एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि प्रयागराज महाकुंभ में लगाई गईं बसें वापस आ रही हैं। इन बसों को जहां जरूरत होगी वहां लगाया जाएगा। प्रयागराज के लिए श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी है। उनके लिए बसें तैयार हैं। दोपहर तक तीन बस प्रयागराज रवाना की गईं।

..

प्रयागराज महाकुंभ मे बहुत सुंदर व्यवस्था है। महाकुंभ जाकर मन प्रसन्न हुआ। रास्ते में भीड़ के कारण बस जाम में फंसी तो काफी विलंब हो गया। घर पहुंचने के लिए एक घंटे इंतजार के बाद बस मिली है।
विज्ञापन


- मंगल गिरी, श्रद्धालु

..

महाकुंभ जाकर जीवन धन्य हो गया। सरकार की बहुत सुंदर व्यवस्था है। खाने-पीने, रहने की कोई दिक्कत नहीं हुई। मेला हो या रोड जाम भीड़ बढ़ने के कारण दिक्कत बढ़ रहा है। इंतजार करने के बाद बस मिली है।

- रीता बरनवाल, श्रद्धालु
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें