बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। बरडाड़ निवासी शैलेंद्र कुमार ने तहरीर दी है कि उनके घर के बगल में कुछ लोग दो पहिया से पेट्रोल लेने आए थे। आरोप है कि पेट्रोल लेने के बाद उन लोगों ने बीयर पीकर बोतल उनके घर पर फेंक दिया। यह देख उन्होंने ऐसा करने से मना किया। इसे लेकर हाथापाई भी हो गई। इसी बात को लेकर गत सात जून को स्कार्पियो से कुछ लोग उनके घर के सामने सड़क पर आए और देर रात अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। उनकी तहरीर पर पुलिस ने बाइक व स्कार्पियो सवार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद