बस्ती। नगर थाने के नूरचक गांव में खेत का मेड़ तोड़कर जोत लेने के विवाद में कुदाल से मारपीट की वारदात सामने आई है। नूरचक के विश्वनाथ पुत्र ठाकुरदीन ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के विपक्षी पवन वर्मा ने उनके खेत का मेड़ तोड़कर जोत लिया। जानकारी होने पर उन्होंने मना किया। इस बात पर भड़के आरोपी ने कुदाल से हमला कर दिया। उनकी पत्नी चंद्रावती और बहू सीमा उन्हें बचाने के लिए दौड़ीं तो उनके साथ भी मारपीट की। अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी नूरचक निवासी पवन वर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद