फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अज्ञात कारणों से लगी आग, गन्ने की पेड़ी के गेहूं के डंठल जले

Sun, 12 May 2024 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
गौर क्षेत्र के पिरैला गांव के सिवान में आग लगने पर बुझाते युवक।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान। तेज पछुआ हवा चलने से शनिवार की दोपहर में गौर ब्लाॅक के अगया गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग से गन्ने की पेड़ी सहित सैकड़ों बीघा गेहूं के डंठल जल गए। आग लगन से अफरा-तफरी मच गई। अग्निशमन टीम आग पर काबू पा लिया है।
जानकारी के अनुसार, अगया गांव के सिवान में दोपहर में अज्ञात कारणों से गेहूं के डंठल में आग लग गई। तेज पछुआ हवा चलने के कारण थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तेजी से आग आगे बढ़ने लगी। थोड़ी ही देर में आज की लपटें पिरैला, भुईला, जैतापुर गांव के सिवान में पहुंच गई और गन्ने की पेड़ी सहित गेहूं के डंठल धू-धू कर जलने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग जब गांव के पास पहुंची तो ग्रामीण अनहोनी की आशंका से सहम गए। धुएं की गुबार व आग के लंबे क्षेत्र में फैल जाने के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। इसी बीच किसी ने फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें