फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महीने भर बाद शुरू हुई गेहूं की खरीद, विशेष सचिव ने जाना हाल

Mon, 08 Apr 2024 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडल के 311 केंद्रों में 21 केंद्रों पर खरीदा गया 144.80 एमटी गेहूं
विज्ञापन

विशेष सचिव की टीम ने तीनों जिलों के क्रय केंद्रों पर परखी गेहूं खरीद की व्यवस्था



संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। माह भर बीतने के बाद दो दिन में मंडल के 21 केंद्रों पर 144.80 एमटी गेहूं की खरीद की गई। वहीं कृषि विपणन विभाग के विशेष सचिव व संभाग के नोडल अधिकारी विनीत प्रकाश ने मंडल के तीनों जिले के खरीद केंद्रों का जायजा लिया। किसानों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं।

पहली मार्च से गेहूं की खरीद शुरू होनी थी। बावजूद इसके फसल तैयार होने में एक महीने का समय लग गया और पांच अप्रैल को किसानों ने केंद्रों पर अपनी उपज लेकर पहुंचना शुरू किया। दो दिन के भीतर बस्ती के चार, संतकबीरनगर के तीन व सिद्धार्थनगर के 14 समेत 21 केंद्रों पर कुल 144.80 एमटी गेहूं की खरीद की गई। गेहूं खरीद से जुड़े अधिकारियों का दावा है कि इस बार लक्ष्य से अधिक गेहूं की खरीद होगी।
विज्ञापन

गेहूं खरीद के लिए संभागीय खाद्य नियंत्रक दुर्गेश प्रसाद ने बस्ती समेत संतकबीरनगर व सिद्धार्थनगर जिले में कुल 311 केंद्र स्थापित करवाए हैं। बस्ती में 142, सिद्धार्थनगर में 101 व संतकबीरनगर में कुल 68 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा 100 केंद्र और बनाए जाने की संभावना है। कारण यह है कि इस बार शासन ने संभाग को कुल तीन लाख एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया है।
सिद्धार्थनगर के लिए 120 एमटी, बस्ती के लिए 116 व संतकबीरनगर के लिए 64 हजार एमटी गेहूं खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए सभी केंद्रों पर आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा दी गई है। तीनों जिले के अफसर भी गांव-गांव में गेहूं खरीद की नीतियों का प्रचार प्रसार करने व अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन कराने में जुट गए हैं।
गेहूं खरीद के लिए नामित नोडल अधिकारी व विशेष सचिव विनीत प्रकाश ने आरएफसी दुर्गेश प्रसाद, बस्ती के डिप्टी आरएमओ अजय प्रताप सिंह, पीसीएफ प्रबंधक अमित चौधरी व एफसीआई प्रबंधक धीरज सिंह के साथ सबसे पहले मंडी स्थित क्रय केंद्र का जायजा लिया। मार्केटिंग इंस्पेक्टर सुभाष सिंह समेत अन्य अधिकारियों से पूरा ब्योरा तलब किया। किसानों से भी उनकी समस्याएं सुनीं।
...

इस बार बढ़ा समर्थन मूल्य व अधिकार

बस्ती के जिला खाद्य विपणन अधिकारी यानी कि डिप्टी आरएमओ अजय प्रताप सिंह के अनुसार पिछले वर्ष गेहूं का समर्थन मूल्य 2125 रुपये था। इस बार सरकार ने 150 रुपये का इजाफा कर 2275 रुपये कर दिया है। बटाईदार किसानों को भी इस बार पंजीकरण कराने व गेहूं बेचने की सुविधा दी गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार समर्थन मूल्य की बढ़ोतरी व बटाईदार किसानों को मिले अधिकारों की वजह से गेहूं की खरीद लक्ष्य से अधिक होगी।
विज्ञापन

...

इन अधिकारियों पर है खरीद की जिम्मेदारी

आरएफसी दुर्गेश प्रसाद की अगुवाई में बस्ती के डिप्टी आरएमओ अजय प्रताप सिंह, बस्ती व सिद्धार्थनगर के पीसीएफ के जिला प्रबंधक अमित चौधरी, एफसीआई के प्रबंधक धीरज सिंह व क्षेत्रीय विपणन अधिकारी सुभाष सिंह समेत मंडल के अन्य अधिकारियों की टीम पर तीन लाख एमटी गेहूं खरीद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें