फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आग से गेहूं की फसल जली

Sat, 05 Apr 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। थानाक्षेत्र के इमिलिया गांव के सिवान में आग लगने से गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। गांव के पश्चिम तरफ सिवान में करीब सवा दो बजे अज्ञात कारणों से गेहूं के खड़ी फसल में आग लग गई और देखते-देखते करीब बीस बीघा फसल जलकर राख हो गया।गांव निवासी मेहीलाल, अब्दुल रहीम, मोहम्मद शरीफ, इज़हार, अकरामुद्दीन, नदीम, अमित यादव ,प्रमोद यादव, कुलदीप यादव आदि की गेंहू की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। रशीद पुत्र झब्बू की रिहायशी झोपड़ी भी आग के चपेट में आ गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार यादव पुलिस टीम के साथ पहुंचे। किसी ने फायर ब्रिगेड को सूचना दें दी। ग्रामीण आग बुझाने के लिए हरसंभव प्रयास करते रहे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना पर हल्का लेखपाल मुन्नू सिंह यादव फसल के नुकसान का सर्वे किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें