फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय... फिर भी बारिश के आसार नहीं

Fri, 02 Feb 2024 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

हवा का रुख बदलने के कारण बारिश के लिए नहीं बन पा रहा अनुकूल माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बुधवार को प्रदेश के पश्चिमी जिलों में हुई बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का असर बृहस्पतिवार को जिले में भी रहा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते बारिश के आसार बने रहे। बादलों के बीच सूर्य की लुकाछिपी दिनभर चलती रही। हालांकि, इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह सर्द पछुआ हवा के कारण लगा ठंड दोबारा लौट आई हो। दिनभर दिशा बदल कर हवा चलती रही। बीच-बीच में धूप तापमान को गिरने से रोकती रही। दोपहर बाद सूर्य का दिखना भी बंद हो गया, लेकिन हवा चलती रही। मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की चपेट में प्रदेश के पूर्वी जिले आ गए हैं। बीच-बीच में पुरवा हवा के कारण बारिश के लिए अनुकूल माहौल नहीं बन पा रहा है। इसी कारण तापमान में भी गिरावट होती नहीं दिख रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.5 और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री तक रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें