बभनान। सोशल मीडिया पर भड़काऊ धार्मिक पोस्ट डालकर विशेष समुदाय के बीच नफरत फैलाने और राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश के आरोप में युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। आरोपी सोबिल रहमान पश्चिम बंगाल के मझुमपुर रपुकुर कोना पाड़ा का निवासी है। वह गौर थाना क्षेत्र के सुजिया में रह रहा था।
गोरखपुर के बेलीपार थाना के जंगल अख्लास कुंवर गांव निवासी विजय यादव ने पुलिस को तहरीर दी कि 30 सितंबर 2025 को इंस्टाग्राम वीसी के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुई कि सोबिल रहमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में उसने विशेष समुदाय को भड़काने और राज्य के विरुद्ध शत्रुता, घृणा और द्वेष फैलाने की बातें की। वीडियो में आरोपी ने बार-बार धार्मिक जुमले बोलते हुए जेल जाने की धमकी दी और इसे मजाक में नहीं, बल्कि गंभीर रूप में स्वीकार किया। पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट की जांच की और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की। गौर थाना प्रभारी परमा शंकर यादव ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया। संवाद