फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कपड़े दान करने गई थी सोहरता

Mon, 04 Dec 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
पैकोलिया थाना क्षेत्र के बरगदवा गां सड़क हादसे में दो महिलाओ की मौत होने पर घर पर पसरा सन्नाटा।
विज्ञापन
अयोध्या से लौटते समय बंजरिया गोसाईं गांव के पास हुआ था हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पैकोलिया। अयोध्या से लौटते समय हादसे में दो महिलाओं की मौत से उनके गांव बरगदवा ग्राम पंचायत में महुआ (जूड़ापुरवा) में मातम छाया हुआ है। हादसे की शिकार सोहरता देवी के पति लल्लन प्रसाद यादव की 19 नवंबर को मौत हो गई थी, जिनकी शुक्रवार को तेरहवीं थी। रविवार को बरखी होने से पहले 45 वर्षीय सोहरता देवी भतीजे सलहदीपुर गांव निवासी पतिराम के साथ अयोध्या स्नान करके कपड़े दान करने की रस्म निभाने गईं थीं। साथ में पड़ोस की 50 वर्षीय फूला देवी पत्नी स्व रामशंकर यादव को भी बाइक पर बैठा लिया था।
वहां से वापस आते समय सुबह करीब छह बजे बंजरिया गोसाई गांव के सामने अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में जोरदार ठोकर मार दिया। दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। गांव के लोग कहते सुने गए कि अभी पति लल्लन यादव की हुई मौत से परिवार सामाजिक रीति-रिवाज के कार्यक्रम व रस्म से छुटकारा नहीं पाया था कि उनकी पत्नी सोहरता देवी और पड़ोसन फूला देवी की मौत ने अचानक गांव वालों को गमगीन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लल्लन यादव-सोहरता की एक पुत्र कृष्ण कुमार हैं। उधर, फूला देवी पत्नी स्व. रामशंकर यादव के तीन बेटे हैं प्रवीण कुमार, अनिल कुमार और नवीन कुमार हैं। इनके दो बड़े बेटे रोजी-रोटी के लिए बाहर रहते हैं। छोटा पुत्र नवीन घर पर रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें