फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अपना दल के नवागत जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत

Thu, 08 Jun 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
प्रेस क्लब में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक चौधरी।
विज्ञापन
बस्ती। अपना दल एस के नवागत जिलाध्यक्ष राजमणि पटेल का बुधवार को प्रेस क्लब सभागार में स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इसके बाद पार्टी की मासिक बैठक हुई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें यह दायित्व सौंपा है। पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। राष्ट्रीय सचिव राम नयन पटेल ने कहा नए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी को और मजबूती मिलेगी। आगामी 10 तारीख को विधानसभा स्तर की बैठक करने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्राम पंचायत अजगैवा जंगल के प्रधान चंद्रशेखर चौधरी एवं कमलेश साहू ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। संचालन जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गिरि ने किया। इस मौके पर झिनकान चौधरी, राम सिंह पटेल, सुखराम पटेल, विवेक चौधरी, महिपाल पटेल, विजय पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें