फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: निर्माणाधीन स्पर के कार्य शीघ्र पूरा कराने की हिदायत

Thu, 08 Jun 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
डीएम प्रियंका निरंजन ने बाढ प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण।
विज्ञापन
बस्ती। बाढ़ के लिए संवेदनशील स्थलों पर प्रशासन की नजर है। इसे लेकर डीएम प्रियंका निरंजन बुधवार को अतिसंवेदनशील तटबंध कटरिया चांदपुर पहुंच गईं। डीएम ने इस तटबंध के खजांचीपुर गांव के निकट निर्माणाधीन स्पर के कार्यों का जायजा लिया। इसे बाढ़ से पहले पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

तटबंध पर पहुंची डीएम ने बाढ़ खंड के अधिशाषी अभियंता दिनेश कुमार को निर्देश दिया कि संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर वहां पर पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराएं। जिन स्थानों पर नदी की धारा तटबंध से सट कर बह रही है उन स्थानों पर पर्याप्त बोल्डर पिचिंग कराने का डीएम ने निर्देश दिया। उल्लेखनीय है कि हर साल बाढ़ की मार से यहां 12 गांवों की आबादी बंधे पर आ जाती है। खेत खलिहान डूब जाते हैं। इन स्थितियों को संज्ञान में लेकर डीएम ने बाढ़ से घिरने व कटान स्थल के मुहाने पर बसे गांवो के के पास सुरक्षा के उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पूर्व माध्यमिक विद्यालय खुशहालगंज के परिसर को ऊंचा कर बाढ़ राहत केंद्र स्थापित करने का निर्देश दिया। इस मौके पर सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार, अवर अभियंता जितेंद्र यादव, बबलू शुक्ला, संदीप चतुर्वेदी, पवन चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें