बस्ती। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की माता के निधन के कारण किसान मोर्चा गोरखपुर के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष रामानंद नन्हे के स्वागत समारोह को स्थगित कर दिया गया। स्वागत कार्यक्रम पहले से प्रस्तावित था लेकिन शोक की इस घड़ी में पार्टी नेतृत्व ने आयोजन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामानंद नन्हे ने बताया कि उनके स्वागत का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की माता जी के निधन का समाचार मिलने के बाद कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। कार्यक्रम के संयोजक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि स्वागत समारोह के लिए जल्द ही नई तिथि तय की जाएगी।
पार्टी कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हरीश द्विवेदी की माता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी,दयाराम चौधरी, यशकांत सिंह,उमाशंकर पटवा, अमृत वर्मा, प्रेम नारायण चौधरी, दिलीप पांडेय, विजय बहादुर सिंह, अमरेश पांडेय, शिबलू पांडेय, उमेश तिवारी, वरुण पांडेय, नीरज कुमार पांडेय, शेष नारायण गुप्ता, उमाकांत शुक्ला, दिग्विजय सिंह राणा, विमल पाण्डेय, आलोक पांडेय, मनोज सिंह, रविचंद्र पांडेय, जगदंबा शुक्ला, पवन चौधरी, दिनेश गुप्ता, रमेश गुप्ता, डॉ. अरविंद चौधरी, अतुल पांडेय, मोनू, राजन ठाकुर, प्रशांत सोनकर, वैभव पांडेय, प्रदीप तिवारी, राधेश्याम कमलापुरी, सचिन सिंह मौजूद रहे। संवाद