फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: क्रय केंद्र पर दोपहर बाद गन्ने की तौल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। गन्ना क्रय केंद्र शिवा-बेलवा राजा पर गन्ना उतराई के लिए पैसे मांगने के विरोध में गन्ना किसानों का प्रदर्शन जारी रहा। गन्ना लदी बैलगाड़ी को खड़ी कर सोमवार को भी किसान प्रदर्शन करते रहे। दोपहर बाद बभनान चीनी मिल के कर्मचारियों ने पहुंचकर दूसरे मजदूर बुलाकर तौल शुरू कराई और किसानों का प्रदर्शन समाप्त हो गया।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना विकास समिति गौर अंतर्गत गन्ना क्रय केंद्र शिवा-बेलवा राजा पर गन्ना तौल कराने के बाद बैलगाड़ी से गन्ना उतराई के नाम पर मजदूरों की ओर से पैसे की मांग की जाने लगा। वहां मौजूद जिला पंचायत सदस्य शंकर यादव के नेतृत्व में गन्ना किसानों ने विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। गन्ना तौल रविवार से सोमवार को दोपहर तक बंद रहा। करीब तीन बजे दूसरे श्रमिकों के पहुंचने के बाद तौल शुरू कराया गया। इसके बाद किसानों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिए। सहकारी गन्ना विकास समिति गौर के सचिव लाल बहादुर ने बताया कि अभी वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर गन्ना तौल शुरू कराया गया है, बभनान चीनी मिल के महाप्रबंधक गन्ना दिनेश राय ने बताया कि क्रय केंद्र पर उतराई के नाम पर किसानों से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा इसके लिए श्रमिकों की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें