फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों की सुविधा के लिए तैयार हो रही बेवसाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
खिलाड़ियों की सुविधा के लिए तैयार हो रही बेवसाइट
विज्ञापन

बस्ती। खिलाड़ियों को सटीक जानकारी उपलब्ध कराने और प्रशिक्षण को बेहतर बनाने के लिए खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति बेवसाइट तैयार करा रही है। इसके माध्यम से खिलाड़ियों को खेल प्रतियोगिताओं और सुविधाओं की जानकारी मिलेगी। उन्हें घर बैठे प्रशिक्षण शिविरों के बारे में पता चलता रहेगा।
जिले में अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में खिलाड़ियों को हॉकी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, हैंडबॉल, क्रिकेट आदि का प्रशिक्षण दिया जाता रहा है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। स्टेडियम में चलाए जा रहे प्रशिक्षण शिविरों में शहर और आसपास के गांवों के बच्चे ही पहुंच पाते हैं। समिति की ओर से तैयार कराई जा रही बेवसाइट दूूर-दराज के खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। खेल विभाग मानता है कि वेबसाइट के माध्यम से उन्हें प्रशिक्षण शिविरों का समय और संख्या की जानकारी मिलती रहेगी। खिलाड़ी अपनी सुविधा के अनुसार इन शिविरों में प्रतिभाग सक सकते हैं। यह प्रशिक्षुओं की संख्या बढ़ने में कारगर साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा बताते हैं कि बेवसाइट पर स्टेडियम के बारे में संपूर्ण जानकारी उपलब्ध होगी। इस पर लॉगिंग करके खिलाड़ी प्रशिक्षण शिविरों, खेल प्रतियोगिताओं, खेल तकनीक, संसाधन आदि की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। बेवसाइट पर स्टेडियम बुकिंग, क्षेत्रीय व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की जानकारी मिलेगी। राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग करने वाले स्थानीय खिलाड़ियों के बारे में व उनकी उपलब्धियों को नई पीढ़ी आसानी से जान पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें