फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मौसम फिर लेगा करवट हल्की बारिश के आसार

Mon, 05 May 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मौसम के फिर करवट लेने के आसार बढ़ गए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि हिमालयी क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अगले दो-तीन दिन में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। रविवार को दिन चढ़ने के साथ धूप भी प्रखर हो गई। पारा 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। चार दिन पहले आंधी बारिश के साथ ओले पड़ने के कारण मौसम खुशगवार हो गया। पारा लुढ़ककर 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। इसके बाद अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह रहा है।
रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस जबकि, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी दो दिन तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कहीं-कहीं बारिश के भी आसार हैं। दो-तीन दिन बाद तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

तापमान स्थिर बने रहने से लोगों को गर्मी से बहुत राहत है। अभी दो तीन दिन और मौसम इसी तरह रहने का अनुमान है। उसके बाद तापमान में बढ़ोतरी से परेशानी बढ़ सकती है। एक सप्ताह पहले तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। इससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई थीं।
दोपहर में लोग घर से निकलने से बच रहे थे। शीतल पेय और जूस की दुकानों पर ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ गई थी। लेकिन, पारा गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, मौसम की यह स्थिति अधिक दिन नहीं रहने वाली है। कुछ दिन बाद फिर से तापमान में वृद्धि होगी और पारा 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें