फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हल्की बारिश से खुशनुमा रहा मौसम, उमस से राहत

Thu, 01 Aug 2024 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- 24 घंटे में अच्छी बारिश के आसार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बुधवार का दिन काफी राहत भरा रहा। जिले बुधवार भोर में हल्की बारिश हुई। जिससे उसम कम रही। दिनभर घने बादल छाए रहे। दिन में छिटपुट कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। बारिश से खेतों में नमी बढ़ने से धान की फसल को फायदा पहुंचेगा। उधर,सड़कें गीली होने और मौसम ठंडा होने से कांवड़ यात्रा पर निकले शिवभक्तों को काफी राहत पहुंची।
विज्ञापन

करीब 10 दिनों से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। तापमान भी लगातार चढ़ता रहा। सावन के बादलों के भटकने से सभी परेशान हो रहे थे। लेकिन, मंगलवार देर रात से ही घने बादल छाने लगे। आखिरकार, बुधवार भोर में हल्की बारिश हो ही गई। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि 24 घंटे में बढि़या बारिश के आसार दिन रहे हैं। बृहस्पतिवार को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें