फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चौड़ी हो जाएंगी गांव तक पहुंचाने वाली पांच सड़कें

Thu, 01 Aug 2024 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड ने कुछ जगहों पर शुरू करा दिया निर्माण
विज्ञापन

5.50 से 7.50 मीटर चौड़ी बनेंगी सड़कें, ग्रामीण क्षेत्र में भी भर सकेंगे फर्राटा
संवाद न्यूज एजेेंसी
बस्ती। अब ग्रामीण अंचल की सड़कों पर भी आप फर्राटा भर सकेंगे। जिले की पांच सड़कों का उच्चीकरण होने जा रहा है। साढ़े पांच से सात मीटर चौड़ी यह सड़कें हॉट मिक्स प्लांट से बनाई जाएंगी। शासन से धन अवमुक्त होने के बाद पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड ने कुछ जगहोें पर निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है। बरसात बाद यह सभी सड़कें बनकर तैयार हो जाएंगी।
ग्रामीण सड़कों की उपयोगिता बढ़ने के बाद इनके उच्चीकरण की कवायद तेज हुई है। जिले की पांच सड़कों के उच्चीकरण का प्रस्ताव शासन से मंजूर होने के बाद धन भी अवमुक्त कर दिया गया है। पीडब्ल्यूडी इनमें से कुछ सड़कों का कायाकल्प कराना शुरू कर दिया है। इन सड़कों के चौड़ीकरण से आवागमन सुलभ हो जाएगा। मुख्यालय से गांव तक लोग आसानी से पहुंचेंगे। हाईवे एवं मुख्यालय के इन संपर्क मार्गों पर दो और चार पहिया वाहन फर्राटा भरेंगे। लोगों को गंतव्य पहुंचने में समय की काफी बचत होगी।
विज्ञापन

...
दो मार्ग बनेगा सात मीटर चौड़ा
टिनिच-कप्तानगंज मार्ग को सात मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। इस पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस सड़क की कुल लंबाई 8.95 किमी है। इसके चौड़ीकरण के लिए 32.89 लाख रुपये स्वीकृति हुआ है। इसमें से 11.51 लाख रुपये की अवमुक्त किस्त खर्च भी हो चुकी है। 6 किमी तक यह सड़क बन चुकी है। शेष का निर्माण कार्य होना बाकी है। दूसरी सड़क बुधईपुर महुआपार मरवटिया दुर्गा मंदिर तक 10.28 किमी लंबाई सात मीटर चौड़ी बनाई जाएगी। इसके लिए 21.90 लाख रुपये की स्वीकृति हुई है। इस कार्य का टेंडर हो चुका है।
...
तीन सड़कें बनेंगी 5.50 मीटर चौड़ी
एनएच- 28 हाईवे पर स्थित खतमसराय से मखौड़ा तक की सड़क 5.50 मीटर चौड़ी बनाई जाएगी। इसकी कुल लंबाई 12.20 किमी है। इसके लिए 23.87 लाख रुपये स्वीकृति हुआ है। ढाई लाख रुपये की पहली किस्त निर्माण शुरू करने में खर्च की जा चुकी है। इसी तरह गोटवा-चिलता से होते उमरिया मार्ग को भी 5.50 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। इसकी लंबाई 5.40 किमी है। इसके लिए 10.99 लाख रुपये स्वीकृति हुआ है। 17 हजार की पहली किस्त मिट्टी के कार्य में खर्च हो चुकी है। तीसरी सड़क लुंबिनी-दुद्धी मार्ग से जोड़ने वाली बहादुरपुर ब्लॉक मुख्यालय की है। इसकी लंबाई 10.30 किमी है। यह सड़क 5.50 मीटर चौड़ी बनाई जाएगी। इसके निर्माण में 29.94 लाख रुपये खर्च होंगे। पहली किस्त 44 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं।
विज्ञापन

...
कोट
स्वीकृति सभी सड़कों की निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। कुछ जगहों पर निर्माण शुरू करा दिया गया है। शासन से शेष धन अवमुक्त होते ही सभी सड़कों के उच्चीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
-इं. केशव लाल, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, प्रांतीय खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें