फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: झमाझम बारिश से पारा लुढ़का, किसानों भी खुश

Sat, 26 Aug 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। चालू मानसून सीजन में शुक्रवार को पहली बार झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। सुबह से ही शुरू हुई बारिश शाम तक जारी रही। मौसम खुशनुमा होने के साथ खेतों में पानी देखकर किसान खुशी से झूम रहे हैं। किसानों ने बताया कि अब धान की फसल बढि़या हो जाएगी।
विज्ञापन

झमाझम बारिश के चलते शुक्रवार को बिजली दफ्तर, जिला कृषि अधिकारी कार्यालय, कलक्ट्रेट, जिला पंचायत परिसर, महिला चिकित्सालय, दक्षिण दरवाजा, पुरानी बस्ती, स्टेशन रोड, बभनगांवा, तुर्कहिया में पानी जमा हो गया। कीचड़ और पानी के कारण ब्लॉक रोड, जिला अस्पताल रोड, मालवीय रोड, सिविल लाइंस में आने जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नवोन्मेषी पुरस्कार प्राप्त किसान राममूर्ति मिश्रा ने बताया कि खूब पानी गिरा है। खेतों में पानी भर गया है। अब धान की फसल ठीक हो जाएगी।

45 मिमी दर्ज की गई बारिश
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ पांडेय ने बताया कि जिले में 45 मिमी बारिश हुई है। यह बारिश धान व गन्ना की फसलों के लिए संजीवनी है। बताया कि 28 अगस्त तक बढि़या बारिश के आसार नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें