फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम : पश्चिमोत्तर हवाओं ने बढ़ाई ठंड

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ठंड के कारण गरम कपड़े ओढ़ कर जातीं महिलाएं। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
मौसम : पश्चिमोत्तर हवाओं ने बढ़ाई ठंड
विज्ञापन

- कोहरा छंटने के बावजूद ठिठुरन से नहीं मिली राहत
- मौसम विभाग का पूर्वानुमान, पूरे हफ्ते नहीं मिलेगी निजात
बस्ती। उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से बढ़ी ठंड ने आम जनजीवन प्रभावित कर दिया है। कोहरा छंटने के बावजूद सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को धूप निकलने की उम्मीद थी, लेकिन बादल छाए रहने के कारण नए वर्ष के तीसरे दिन भी सूरज नहीं निकला, जिसकी वजह से लोग ठिठुरने को मजबूर रहे। हालांकि न्यूनतम तापमान में आधा डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ पर जनजीवन को इससे कोई राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग से जारी साप्ताहिक पूर्वानुमान के अनुसार पूरे हफ्ते ठिठुरन से निजात मिलने की संभावना नहीं है।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉक्टर अमरनाथ मिश्र के अनुसार रविवार तक सामान्य गति से उत्तर-पश्चिमी हवा चलती रहेगी। जिससे तापमान में अधिक बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। उधर, ठंड के कारण बाजार पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। दुकानें देर से खुल कर जल्दी बंद हो रही हैं। शाम होते ही आटो-टैक्सी स्टैंड खाली नजर आने लगते हैं। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों को ठिठुरते देखा गया।
विज्ञापन

--------
लड़खड़ाने लगा जनजीवन
- लगातार पड़ रही ठंड की वजह से लोग परेशान हैं। सरकारी छोड़कर अभी ज्यादातर निजी विद्यालयों में छुट्टी नहीं हुई है। ऐसे में गृहणियों को बच्चों के लिए नाश्ता-टिफिन तैयार करने में काफी दिक्कत हो रही है। तीन दिन से धूप न निकलने की वजह से गीले कपड़े नहीं सूख रहे हैं। वहीं किसानों को फसल की रखवाली करने में मुश्किल हो रही है। दिहाड़ी मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है जिससे वे अलग से परेशान हैं।
विज्ञापन

-------------
अस्पतालों में बढ़े मरीज
- ठंड लगने के कारण होने वाली बीमारियों के मरीज अस्पतालों में बढ़ गए हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में सर्दी, खांसी, बुखार, कोल्ड डायरिया के मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। फिजीशियन डाक्टर रामजी सोनी ने बताया कि तापमान में लगातार गिरावट से लोगों पर असर पड़ रहा है। ऐसे में सबसे जरूरी है कि घर के बाहर जरूरी होने पर ही निकलें। जितना संभव हो उतना शरीर गर्म कपड़ों से ढके रहें। अधिक ठंड पानी से नहाने से बचें। खानपान में गर्म चीजें शामिल करें।
--------------
बीते चार दिन का तापमान30 दिसंबर - अधिकतम 19 न्यूनतम 07
31 दिसंबर- अधिकतम 16 न्यूनतम 0602 जनवरी- अधिकतम 14 न्यूनतम 06
03 जनवरी- अधिकतम 14 न्यूनतम 07
-------------
चार दिन का संभावित तापमान
04 जनवरी- अधिकतम 14 न्यूनतम 07
05 जनवरी- अधिकतम 15 न्यूनतम 08
06 जनवरी- अधिकतम 15 न्यूनतम 07
07 जनवरी- अधिकतम 16 न्यूनतम 07
-----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें