फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कोरियर कंपनी के दफ्तर में चोरी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने कोरियर कंपनी से सामान चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
कोरियर कंपनी के दफ्तर में चोरी करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

- कोतवाली पुलिस ने बड़ेवन के पास से पकड़ा
- सीसीटीवी फुटेज की मदद से दबोचा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने मालवीय रोड स्थित कोरियर कंपनी के दफ्तर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से प्रिंटर और तीन बोरियों में भरे कोरियर के पैकेट बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

कार्यालय के प्रबंधक अयोध्या जिले के मवई थाने के उमापुर गांव निवासी पवन शुक्ल ने तहरीर देकर पहली जनवरी को मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार को ऑफिस के शटर में लगे ताले को तोड़ कर प्रिंटर तथा कोरियर के तीन बैग कंपनी के माल ढोने वाले वाहन से चोरी कर लिया गया। तीनों बैग में 169 पैकेट रखे थे। तहरीर के मुताबिक दफ्तर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया कि कोरियर का सामान ढोने वाले वाहन से वाहन चलाने वाले हैदर अली निवासी खम्हरिया थाना वाल्टरगंज 31 दिसंबर को तड़के ढाई बजे सामान चोरी करके लाद रहा है। कोतवाल शशांक शेखर राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। मंगलवार को बडे़वन के पास से उसे गिरफ्तार कर माल बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें