फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दिनभर छकाते रहे बादल, उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल

Sun, 25 Jun 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। गर्मी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विज्ञानियों ने शनिवार को जिले में बारिश का अनुमान बताया था। बादलों ने दिनभर छकाया इसके बावजूद बूंदाबांदी तक नहीं हुई। बादलों के कारण आर्द्रता बढ़ने से लोग उमस भरी गर्मी से काफी परेशान नजर आए, हालांकि शनिवार को बिजली कटौती कम होने के कारण लोगों को कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

प्री मानसून सारे अनुमान में धत बताकर मौसम विज्ञानियों के अनुमान को गच्चा दे रहा है। जिले में 21 जून से लगातार बादल छाए हुए हैं। अब तक हल्की बारिश और बूंदाबांदी से ही संतोष करना पड़ा है। बादल होने के कारण 21 जून से अब तक अधिकतम तापमान करीब पांच डिग्री और न्यूनतम करीब चार डिग्री गिर चुका है। इसके बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। बादलों को देखकर लोगों में रोज यह उम्मीद जग रही है कि आज बारिश होगी, शाम होते-होते सारी उम्मीदें धराशायी हो जा रही हैं। शनिवार को भी यही हुआ। लोग पसीने से तरबतर नजर आए। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बारिश की संभावना बनी हुई है। देर रात तक बढि़या बारिश होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें