बभनान। गौर थाना क्षेत्र के डेंगरहा गांव में बरात के दौरान हुए विवाद को शांत कराना बराती को भारी पड़ गया। आरोप है कि घर लौटते समय कुछ लोगों ने उसे रास्ते में रोककर साथी समेत मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। खोड़ारे थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी उमेर पुत्र रफीक के अनुसार, वह बुधवार को डेंगरहा गांव में आई बरात में शामिल होने गया था। वहां कुछ लोगों में विवाद हो गया। उमेर ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। आरोप है कि लौटते समय गांव के बाहर कुछ लोगों ने उसकी गाड़ी रोक ली और गाली-गलौज करते हुए उमेर व उसके साथी वहिदुल्लाह की पिटाई कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। दोनों किसी तरह जान बचाकर निकले। उमेर ने बभनान पुलिस चौकी पर प्रार्थना पत्र देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चौकी प्रभारी अजय नाथ कन्नौजिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद