बनकटी। नगर पंचायत बनकटी के पटेलनगर वार्ड में मंगलवार को एक करोड़ रुपये की लागत से 700 मीटर लंबे नाला निर्माण का भूमिपूजन कर कार्य शुरू कराया गया। राहुल गंगा पुलिया से धुसनाखोर मोड़ तक बनने वाले नाले का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि इं. अरविंद पाल, पूर्व विधायक रवि सोनकर और प्रमुख प्रतिनिधि रामायण रघुनाथ सिंह ने पूजन-अर्चन और नारियल तोड़कर किया।
अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद पाल ने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। बस्ती-महुली मार्ग पर नगर पंचायत क्षेत्र के देईसाड़, बनकटी, बरोहिया सहित अन्य वार्डों में जलनिकासी की व्यवस्था मजबूत होने से लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। नाला निर्माण शुरू होने पर कस्बावासियों ने खुशी जताई।
इस दौरान प्रमोद उपाध्याय, रविचंद पांडेय, बाबूराम चौधरी, श्याम सुंदर चौधरी, छोटे पाल, विकास अग्रहरि, शशि गौड़, विवेकानंद शुक्ला, कौशल चौधरी और रामकिशुन चौधरी मौजूद रहे।