- नागरिकों ने की एसडीएम से शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। कुदरहा क्षेत्र के सिद्धनाथ गांव जाने वाली सड़क पर जलभराव है। जिसकी शिकायत नागरिकों ने एसडीएम शत्रुघ्न पाठक से की है। सिद्धनाथ निवासी राम संवारे चौधरी, अवनीश चौधरी, रविंद्र चौधरी, आरती शुक्ला आदि ने बताया कि करीब 7 मीटर सड़क टूट चुकी है।
बारिश के समय यहां पानी भर जाता है, जिससे आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत से बखरिया, अजमतपुर, ठोकवा होते हुए राम जानकी मार्ग को जोड़ने वाली सड़क काली मंदिर से सिद्धनाथ गांव तक जाती है।
करीब 300 मीटर लंबी यह सड़क गांव का मुख्य मार्ग है। नागरिकों का कहना है कि प्राथमिक विद्यालय के पास सड़क करीब 7 मीटर दूरी में टूट गई है। बारिश में यहां पानी भर जाता है। बीडीओ कुदरहा ने बताया कि मामला संज्ञान में है जल्द ही इसे ठीक करा दिया जाएगा।