कप्तानगंज में पानी टंकी बंद होने के कारण नीचे से पानी ले जाते कालोनी के लोग।
- फोटो : BASTI
पांच दिनों से ठप है सीएचसी में पानी की आपूर्ति
कप्तानगंज। सीएचसी में पांच दिनों से पानी की आपूर्ति ठप है। जिससे स्वास्थ्य कर्मियों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। कर्मियों के आवासीय भवनों व अस्पताल में पानी नहीं मिल रहा है। परिसर में स्थापित एक मात्र इंडिया मार्का हैंडपंप आजकल सभी का सहारा बना हुआ है।
सीएचसी पर क्षेत्र की करीब डेढ़ लाख आबादी को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने की जिम्मेदारी है। ओपीडी में प्रतिदिन दौ सौ से तीन सौ मरीज देखे जाते हैं। प्रतिदिन औसतन दो गर्भवती प्रसव के लिए आती हैं। अस्पताल और कर्मचारी आवासों में पानी आपूर्ति के लिए परिसर में ओवरहेड टैंक स्थापित है। ओवरहेड टैंक से 30 जुलाई से पानी आपूर्ति ठप है। अस्पताल कर्मी बताते हैं कि यांत्रिक दोष के कारण आपूर्ति बाधित है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि सबमर्सिबल पंप खराब हो गया है। जिसे मरम्मत के लिए भेजा गया है। जल्द ही समस्या निस्तारित कर ली जाएगी।