फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती जिले का हाल: कीचड़ में फंसी एंबुलेंस, महिला ने बीच रास्ते दिया बच्चे को जन्म

Thu, 04 Aug 2022 11:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

डॉ. डीके स्टाफ नर्स सुनीता वर्मा व दाई के साथ मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद नवजात और प्रसूता को पैदल अस्पताल ले जाया गया। जच्चा-बच्चा दोनों को भर्ती किया गया है और दोनों ही सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
कीचड़ में एंबुलेंस फंसने के बाद उसी में महिला का प्रसव कराया गया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अव्यवस्था के कीचड़ में सरकारी एंबुलेंस ऐसी फंसी कि ब्लॉक क्षेत्र के सांडपुर गांव निवासी विजय की पत्नी सरिता को अस्पताल के बीच रास्ते में ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। प्रसव पीड़ा होने पर आशा बहू रीना बुधवार को उन्हें 102 की एंबुलेंस से पीएचसी रामनगर विशेश्वरगंज ले जा रही थीं। लेकिन रामनगर जाने वाले मार्ग पर एंबुलेंस अस्पताल से करीब 50 मीटर पहले ही कीचड़ में फंस गई।

विज्ञापन


विशेश्वरगंज से रामनगर जाने वाले इस मार्ग का प्रस्ताव मार्च माह में ही पास हो गया था। इसके बाद भी इसका निर्माण 15 दिन पहले शुरू हो सका। पहले विधानसभा चुनाव में आचार संहिता का अड़ंगा लगा। फिर, बजट ने अस्पताल जाने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण को लटकाए रखा।

अब बीच बरसात जिला पंचायत ने काम शुरू कराया तो तो मार्ग पर मिट्टी डाल दिए जाने से मुसीबत और बढ़ गई। पानी पड़ा तो मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गई। बुधवार को सरिता को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस अस्पताल से करीब पचास मीटर पहले अव्यवस्था के इसी कीचड़ में फंस गई। काफी मशक्कत के बाद भी एंबुलेंस नहीं निकल सकी तो आशा बहू ने इसकी सूचना चिकित्सक डॉ. डीके चौधरी को दी।
विज्ञापन


डॉ. डीके स्टाफ नर्स सुनीता वर्मा व दाई के साथ मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद नवजात और प्रसूता को पैदल अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक डॉ. डीके चौधरी ने बताया जच्चा-बच्चा दोनों को भर्ती किया गया है और दोनों ही सुरक्षित हैं। मार्ग निर्माणाधीन होने के कारण अस्पताल आनेजाने में मरीजों को काफी परेशानी हो रही है।

विशेश्वरगंज से रामनगर मार्ग का प्रस्ताव मार्च में ही पास हुआ था। इसके बाद विधानसभा चुनाव के कारण काम नहीं शुरू हो सका। बजट आने के बाद 15 दिन पहले निर्माण शुरू हुआ है। बारिश के चलते निर्माण में बार-बार बाधा पड़ जा रही है। शीघ्र ही इसका काम पूरा कराया जाएगा। - संजय चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें