फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घट रहा सरयू का जलस्तर, अब कटान से चिंतित बाढ़ पीड़ित

Sat, 19 Aug 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गायघाट/दुबौलिया। बाढ़ की चपेट में सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैडारी एहतमाली के मईपुर मदरहवा और बड़के पुरवा चपेट में आ गए हैं। बाढ़ का पानी दोनों पुरवों के चारों ओर फैल गया है। फसलों में पानी लगने से वह पीली पड़ रही हैं। शुक्रवार को जलस्तर लाल निशान से 20 सेंटीमीटर ऊपर दर्ज की गई।
विज्ञापन

मदरहवा पुरवे पर राम भवन पासवान के घर से गंगाराम यादव के घर तक कटान हो रही है। किसानों ने बताया कि करीब पांच सौ बीघा कृषि योग्य जमीन सरयू में विलीन हो चुकी है। किसानों को अब घर कटने की चिंता सता रही है। नदी की धारा गांव से करीब पचास मीटर दूर है। कटान को देखकर कुछ लोगों ने आशियाना खाली करना शुरू कर दिया है। किसान अरुण कुमार यादव, जानकी देवी, रामभेज आदि ने बताया कि रात में हो रही कटान की आवास सुनकर सहम जाते हैं।
शुक्रवार दोपहर दो बजे तेज कटान हुई। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार बाढ़ प्रभावित गांव बिशुनदासपुर अनुसूचित बस्ती, आंशिक टेढ़वा, सुविका बाबू, देवारागंगबरार की बस्ती, कुर्मियाना से पानी उतरने लगा है। विशुनदासपुर अनुसूचित बस्ती के रास्ते से पानी कम होने लगा है। बाढ़ पीड़ित जीतमल, राम नाथ आदि ने बताया कि बच्चों को नाव से स्कूल छोड़ने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है मवेशियों के लिए भी पशु चारे का संकट खड़ा हो गया है। बाढ़ के पानी में डूबी फसलें खराब हो गई हैं। कटरिया चांदपुर तटबंध पर खजांचीपुर से लेकर खलवा गांव तक पानी का दबाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें