फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पूर्व प्रधान व सचिव पर गबन का केस दर्ज करने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट उमेश यादव ने गबन के मामले में परशुरामपुर ब्लाक के दररूपुर गांव के पूर्व प्रधान व तत्कालीन सचिव पर केस दर्ज करने का आदेश दिया है। थानाध्यक्ष परशुरामपुर को मुकदमा दर्ज कर अदालत को अवगत कराना भी होगा।
विज्ञापन


परशुरामपुर थाना क्षेत्र के दररूपुर निवासी मानिक राम ने शिव सहाय शुक्ला एडवोकेट के माध्यम से न्यायालय में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। कहा कि तत्कालीन प्रधान चिंतामणि वर्मा व तत्कालीन ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (सचिव) राम सहाय ने शौचालय निर्माण सहित विभिन्न योजनाओं में सरकारी धन का गबन किया है। न्यायालय ने इस मामले में 23 नवंबर 2022 को विस्तृत जांच का आदेश दिया था। डीपीआरओ ने अपनी जांच रिपोर्ट 1 फरवरी 2023 को प्रस्तुत किया। रिपोर्ट के अनुसार पूर्व प्रधान व तत्कालीन सचिव प्रथम दृष्टया 3,96,000 रुपये गबन के दोषी पाए गए। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष परशुरामपुर को केस दर्ज कर निष्पक्ष विवेचना करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें