फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विद्युत उपकेंद्र कलवारी में भरा पानी, आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विद्युत उपकेन्द्र कलवारी के परिसर में भरा पानी- संवाद
विज्ञापन
बहादुरपुर। बस्ती-कलवारी मार्ग स्थित कुसौरा बाजार में विद्युत उपकेंद्र कलवारी में बुधवार दोपहर बाद तेज बारिश के कारण पानी भर गया। परिसर में पानी भरने से सप्लाई ठप कर दी गई है।
विज्ञापन

बारिश के पानी से मशीनों के पास नमी आ गई थी। इससे आपूर्ति ठप रह। विद्युत उपकेंद्र कलवारी से जुड़े दर्जनों गांवों के हजारों उपभोक्ताओं की आपूर्ति प्रभावित है। बिजली कर्मचारी पानी निकालने में लगे है। उपकेंद्र परिसर नीचा होने के कारण आए दिन यह समस्या आती है। जेई प्रशांत कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर बाद हुए बारिश के कारण परिसर में पानी भरने से सप्लाई ठप है। पानी निकालने का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कराई दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें