फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जिला अस्पताल में वाॅटर कूलर व टोंटियां खराब

Mon, 17 Mar 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। तापमान बढ़ रहा है और जिला अस्पताल में जगह-जगह लगाए गए वाॅटर कूलर और टोटियां खराब पड़ी हैं। इसके कारण मरीजों व तीमारदार के अलावा अस्पताल कर्मियों को भी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ पेयजल की मांग बढ़ गई है। प्यास बुझाने के जिला अस्पताल में लोग पेयजल की टोटी खोजते नजर आए। इमरजेंसी से आगे पानी के लिए दौड़कर अशोक पहुंचे तो पता चला वाॅटर कूलर खराब है।
इसकी टोटियां सूखी है। निराश होकर अशोक आगे बढ़ लिए। यहीं नहीं अस्पताल के गार्ड और कर्मचारी भी पीने केे पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। मेडिकल वार्ड के पास लगा वाॅटर कूलर सही नजर आया। अस्पताल परिसर में दो-तीन जगह लगे हैंडपंप का इस्तेमाल करते तीमारदार नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें