फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बभनान पीएचसी में लगा वाटर कूलर खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बभनान पर लगाया गया वाटर कूलर महीनों से खराब पड़ा हुआ है। जिसके चलते वहां पहुंचने वाले मरीज और तीमारदारों को बोतलबंद के पानी से प्यास बुझानी पड़ रही है। अस्पताल के कर्मचारियों का कहना है नगर पंचायत पर शिकायत करने के बाद भी इसे नहीं बनवाया जा सका है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर पंचायत बभनान द्वारा 15वें वित्त द्वारा वर्ष 2022-23 में अस्पताल परिसर में लगभग 10 लाख रुपये की लागत से वाटर कूलर लगाया गया था। वाटर कूलर में समरसेबल के साथ पानी की टंकी ऊपर रखी गई थी। रोजाना इस वाटर कूलर से 200 लीटर पानी शुद्ध पेयजल के देने की क्षमता है। गर्मी में वाटर कूलर दगा दे गया है।
जिसके चलते यहां पहुंच रहे मरीजों को व तीमारदारों को बोतल के पानी से प्यास बुझानी पड़ रही है। परिसर में लगा इंडिया मार्का हैंड पंप शुद्ध जल नहीं दे रहा है। इस संबंध में नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी कीर्ति सिंह ने बताया कि वाटर कूलर खराब होने की जानकारी नहीं है। इसे सही कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें