फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन के लिए जल संरक्षण आवश्यक: डॉ राज किशोर

Thu, 30 Mar 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
महिला पीजी कालेज की छात्राओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में किया श्रमदान।
विज्ञापन
बस्ती। महिला पी जी कॉलेज की प्राचार्य प्रो सुनीता तिवारी के मार्गदर्शन में एनएसएस की विशेष शिविर का आयोजन हुआ। इसके प्रथम सत्र में स्वयंसेविकाओं ने श्रमदान कर स्कूल परिसर की सफाई की। द्वितीय सत्र में जल संरक्षण पर संगोष्ठी हुई। द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि एपीएनपीजी कॉलेज भूगोल के असिस्टेंट प्रो. डॉ. राजकिशोर वर्मा, विशिष्ट अतिथि डॉ. रघुनाथ चौधरी तथा प्राचार्य ने सरस्वती प्रतिमा का माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. राजकिशोर वर्मा ने कहा कि जलसंरक्षण की आवश्यकता अब बढ़ गई है। लगातार दोहन से भू-गर्भ जल पर संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में स्वयं के साथ आने वाली पीढ़ी को पानी की सौगात दें। इसके लिए जल संरक्षण की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि डॉ. रघुनाथ चौधरी ने कहा कि जल संरक्षण एक वैश्विक समस्या है। इसका कारण एक अथवा क्षेत्र नहींहै। इस समस्या के समाधान का प्रयास सभी को और समन्वित रूप से करना होगा। महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रघुवर पांडेय ने अतिथियों का आभार ज्ञापन किया। इस मौके पर निशु कुमारी, पूर्णिमा चौधरी, सरिता प्रजापति, शिवांगी सिंह, पल्लवी पाठक, गुलनाज, शमीमा खातून, आशा कुमारी, रुचि गुप्ता, विनीता, आयशा. स्तुति त्रिपाठी, शिखा पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें