पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के संजय कालोनी में गिरोह बंद आरोपी के घर नोटिस चस्पा करती पुलिस।
बस्ती। कोर्ट के आदेश पर वाल्टरगंज पुलिस ने गैंगस्टर के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया। न्यायालय चतुर्थ, अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश/विशेष न्यायालय गैंगस्टर एक्ट ने उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत वांछित पुरानी थाना क्षेत्र के संजय कॉलोनी निवासी दिनेश उर्फ भल्लू के खिलाफ डुग्गी मुनादी व नोटिस चस्पा करने के आदेश दिए थे। आदेश के क्रम में पुलिस ने गांव में डुग्गी-मुनादी कराकर आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा किया है। थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि न्यायालय के आदेश के क्रम में दिनेश उर्फ भल्लू के खिलाफ 82 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की गई है। नोटिस चस्पा कर गांव में डुग्गी-मुनादी कराई गई।