फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चौकीदार का फंदे से लटका मिला शव

Sun, 04 Aug 2024 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गौर क्षेत्र के शेखपुर गांव की घटना, पुलिस बोली-प्रथम दृष्टया खुदकुशी का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गौर। शेखपुर गांव में शनिवार की सुबह घर के आंगन में सरिया में गमछा के फंदे से चौकीदार का शव लटका मिला। परिवार के लोगों ने शव को नीचे उतार कर पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित कर जांच-पड़ताल में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगा। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, शेखपुर गांव के श्रवण कुमार वर्मा (28) गौर थाने में चौकीदार पद पर तैनात थे। परिवार के अनुसार, वह काफी शराब पीते थे। शुक्रवार की शाम को पत्नी व दो छोटे बच्चे खाना खाने के बाद सो गए, तभी श्रवण घर के अंदर आंगन में गमछे के फंदे से लटक गया। रात में करीब तीन बजे के आसपास जब पत्नी सावित्री देवी की नींद खुली तो देखा आंगन में पति फंदे पर लटक रहा है।
विज्ञापन

इसकी जानकारी उसने परिवार के लोगों को दी। लटकते शव को नीचे उतार कर डॉक्टर के पास ले जाने की तैयारी करने लगे। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सुबह घटना की सूचना लोगों ने गौर पुलिस को दी। आसपास के लोगों के अनुसार, शराब के नशे के चलते आए दिन पति-पत्नी में लड़ाई झगड़ा होता रहता था। तीन वर्ष पहले श्रवण के पिता की भी ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था। छोटा भाई अलग रहता है।
विज्ञापन


...

कर्ज में डूबे होने की चर्चा

चौकीदार श्रवण कुमार वर्मा की मौत की वजह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। आशंका है कि कहीं कर्ज तो मौत की वजह नहीं बन गई। क्योंकि वह इधर-उधर से काफी कर्ज ले चुका था और उसका ब्याज भी भर रहा था। कर्ज के चलते जमीन भी बेच रहा था। इस वजह से घर में अक्सर लड़ाई-झगड़ा होता रहता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें