बस्ती। कांवड़ियों को लिफ्ट देने वाले युवक की हादसे में मौत के मामले में उसकी मां ने दूसरी बाइक के चालक पर केस दर्ज कराया है।
परशुरामपुर क्षेत्र के धरमनगर निवासी माधुरी देवी ने तहरीर में कहा है कि बेटे विशाल पाठक को बाइक ने टक्कर मार दिया था। गंभीर चोट लगने के कारण स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। हर्रैया पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
बताते चलें कि 31 जुलाई को विशाल (28) शाम को करीब छह बजे गांव के चौराहे पर मोमोज खाने निकला था। पता नहीं मन में क्या आया कि वह बाइक लेकर फोरलेन पर संसारीपुर चौराहे पर आ गया। तभी कांवड़ लेकर पैदल जा रहे नीरज और ऋषि चौहान निवासी जैतापुर थाना गौर ने उससे बाइक पर बैठाकर कुछ दूर तक पहुंचाने का आग्रह किया। रात आठ बजे रजौली गांव के पास सामने से आ रही बाइक ने विशाल की बाइक की टक्कर हो गई। विशाल की मौके पर मौत हो गई थी। संवाद