बस्ती। थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने धोखे से बाइक लेकर लंबे समय से फरार संतकबीरनगर के बेलहरकला नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन निवासी आरोपी रवि शंकर को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, वहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक जयदीप दूबे ने बताया कि शुक्रवार शाम लगभग 6:30 बजे हडिया चौराहे से आगे मेंहदावल रोड पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनबीडब्लू और कुर्की की नोटिस भी जारी की जा चुकी है। संवाद