तवाली पुलिस ने अभियुक्त को चोरी के आभुषण के साथ किया गिरफ्तार।
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने चोरी के मुकदमे में वांछित आरोपी को चोरी के आभूषण के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शशांक शेखर राय व उनकी पुलिस टीम के माध्यम से ऑपरेशन त्रिनेत्र पुलिस त्रिनेत्र मित्र की ओर से स्थापित कराए गए कैमरों के सहयोग से चोरी के मामले में वांछित आरोपी बाबूराम यादव निवासी भगवानपुर थाना बखिरा संतकबीरनगर को जिला महिला चिकित्सालय के पास से सुबह गिरफ्तार किया है।