फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वाल्टरगंज थानाध्यक्ष हटाए गए तीन और की भी थानेदारी छिनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। वाल्टरगंज थाने में घूसकांड का मामला सामने के आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति है। एसपी अभिनंदन ने शनिवार को घूसकांड में आरोपी थानाध्यक्ष जयवर्धन सिंह को दो दिन के भीतर पद से हटाकर उन्हें लाइंस में तैनात कर दिया। जबकि तीन लोगों की थानेदारी और छिन गई है।
विज्ञापन

18 दिसंबर को गोरखपुर की एंटी करप्शन टीम ने वाल्टरगंज थाना परिसर में स्थित थानाध्यक्ष के कमरे में 15 हजार घूस लेते हुए दीवान राकेश चौहान को गिरफ्तार कर लिया था। टीम की छानबीन में थानाध्यक्ष जयवर्धन का भी नाम आने पर कोतवाली में दर्ज एफआईआर में दीवान के साथ उन्हें भी आरोपी बनाया गया। यह घटनाक्रम सामने आने के बाद आरोपी थानाध्यक्ष मेडिकल अवकाश चले गए हैं।
दो दिन बाद एसपी अभिनंदन ने फिलहाल उन्हें थानाध्यक्ष पद से हटा दिया है। उनकी जगह पर वाल्टरगंज थाने की कमान एसओ दुबौलिया रहे शशांक सिंह को सौंपी गई है। एसपी कार्यालय से जारी लिस्ट के अनुसार गैर जनपद स्थानांतरित हो चुके थाना प्रभारी सोनहा इंस्पेक्टर चंदन कुमार को पुलिस लाइंस भेजा गया है। उनके स्थान पर सोशल मीडिया सेल में तैनात एसआई महेश सिंह को थानाध्यक्ष सोनहा बनाया गया है।
विज्ञापन

एसपी ने छावनी थाने के प्रभारी एसआई जनार्दन प्रसाद को साइबर थाने में स्थानांतरित कर दिया है। उनके स्थान पर स्वॉट प्रभारी चंदन कुमार को छावनी थाने की कमान सौंपी गई है। वहीं अपराध शाखा में तैनात एसआई सुनील गौड़ को दुबौलिया थाने का जिम्मा सौंपा गया है।प
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें