फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइसोलेशन वार्ड में व्यवस्था दुरुस्त करने का दिया निर्देश

विज्ञापन
बस्ती जिले की सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
सीडीओ ने आइसोलेशन वार्ड का किया निरीक्षण, देखी तैयारी
विज्ञापन

बस्ती। कोरोना को लेकर शासन से लेकर प्रशासन तक अलर्ट है। स्थितियों को संज्ञान में लेकर जिले के प्रभारी मंत्री मोती सिंह बस्ती दौरे पर आ रहे हैं। इससे पहले बुधवार को प्रशासन की ओर से सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका ने जिला अस्पताल व मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण कर जिम्मेदारों को आवश्यक निर्देश दिए। अस्पतालों में कोरोना वार्ड के मरीजों के रखने की व्यवस्था आदि पर नजर घुमाई।
दोपहर करीब एक बजे जिला अस्पताल पहुंचीं सीडीओ सबसे पहले अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में पहुंचीं। यहां एसआईसी डॉ. ओपी सिंह से वार्ड में पानी व शौचालय की स्थिति जानी। इसके बाद वे अस्पताल के माड्यूल ओटी में जा पहुंचीं। इसमें अभी कामकाज शुरू नहीं हुआ है। निरीक्षण के बाद सीडीओ ने जरूरत पड़ने पर इसके उपयोग का निर्देश दिया। इसके बाद वे सीएमओ डॉ. जेपी त्रिपाठी व डॉ. फख्रेयार व एसआईसी के साथ मेडिकल कालेज पहुंचीं। यहां भी उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण कर कोरोना वायरस से लड़ने के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

दुबई से लौटा युवक, गांव में दहशत
साऊंघाट(बस्ती)। क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पहले दुबई से लौटे दो लोगों की मौजूदगी से गांव में हड़कंप मच गया है। इन लोगों में अब तक कोरोना के लक्षण तो नहीं पाए गए हैं, मगर ग्रामीण फिर भी डरे हुए हैं। खबर है कि दोनों खांसी व जुकाम से पीड़ित हैं। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि दो लोगों के विदेश से आने की सूचना पर टीम भेजकर उनका विवरण संकलित करा लिया गया है। इसकी जानकारी कंट्रोल रूम के माध्यम से जिले के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। मौके पर टीम भेज कर युवकों की जांच कराई जाएगी। यदि लक्षण पाए गए तो उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा कर नमूना जांच के लिए भेजा जाएगा।
संदिग्ध कोरोना संक्रमित को टीम ने पहुंचाया आइसोलेशन वार्ड
परशुरामपुर(बस्ती)। क्षेत्र के एक गांव में सीएचसी परशुरामपुर के चिकित्सकों की टीम ने कोरोना के संदिग्ध मरीज को मंगलवार को अयोध्या जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद वहां से मौका पाकर मरीज फरार हो गया। इसकी सूचना सीएमओ कार्यालय को मिली। जिस पर सीएमओ कार्यालय ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस व स्वास्थ्य टीम ने बुधवार को उसे घर से लेकर मुख्यालय स्थिति मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया है। क्षेत्र में चर्चा है कि संबंधित दिल्ली में नौकरी करता है, जहां बीमार होने के बाद किसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां उसके साथ कोरोना वायरस संक्रमित भी भर्ती था। इसके बाद वह दिल्ली से वापस गांव आ गया, जहां उसे सर्दी जुकाम होना ग्रामीणों ने बताया है। सूचना के बाद सीएचसी प्रभारी डॉ. भाष्कर यादव ने डॉ. आशुतोष, डॉ. अयूब, आरसी साहू की टीम को गांव में भेजा। यह टीम उसे लेकर जिला मुख्यालय आई है और उसे मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा कर उसका नमूना केजीएमयू भेजा गया है। इसकी पुष्टि डॉ. भाष्कर यादव ने की है।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव को लेकर मास्क वितरित किया
बस्ती। बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज के मुतवल्ली मोहम्मद अकरम ने बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के टीम के साथ शहर के चौराहों पर कोरोना वायरस से सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया तथा मास्क का वितरण किया। मोहम्मद अकरम ने बताया कि लोगों को मास्क न मिलने के कारण परेशानी हो रही थी। जिसे देखते हुए कंपनी बाग चौराहे, बेगम खैर इंटर कॉलेज, गांधीनगर, शास्त्री चौक पर एक हजार मास्क वितरित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य निलोफर उस्मानी, थानाध्यक्ष शीला यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें