फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ी में कमलेश बने कोटेदार, भींवापार में हुआ मतदान

Sun, 24 Dec 2017 12:56 AM IST
बस्ती (ब्यूरो)
विज्ञापन
पकड़ी में कमलेश बने कोटेदार, भींवापार में हुआ मतदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भानपुर (बस्ती)। काफी समय से रिक्त चल रही पकड़ी में कोटे की दुकान के लिए शनिवार को खुली बैठक हुई। ज्वाइंट मजिस्टे्ट/एसडीएम अमनदीप डुली की ओर से कराई गई खुली बैठक में ग्रामीणों ने सर्व सम्मति से गांव के कमलेश कुमार को कोटेदार के रूप में चयनित किया। उधर, ग्राम पंचायत भींवापार में कोटेदार के चयन के लिए देर शाम तक मतदान प्रक्रिया जारी थी।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत पकडी के सचिव चन्द्र प्रकाश चौधरी ने बताया कि ग्राम प्रधान नसीम अहमद की अध्यक्षता और पर्यवेक्षणीय अधिकारी राम संवारे की मौजूदगी में खुली बैठक कराई गई।जिसमें एक मात्र आवेदन कमलेश कुमार की ओर से किया गया था। सभी सदस्यों और ग्रामीणो नें सर्मथन किया जिससे सर्वसम्मति से कमलेश का चयन हुआ। बताया कि कोई और आवेदन नहीं किया गया था इसके पहले चार दिसंबर को कोरम के आभाव में बैठक स्थगित कर दी गई थी। भींवापार में कोटे के चयन के लिए आपसी सहमति नहीं बन पाने से शनिवार शाम से मतदान शुरू हुआ। देरशाम तक कोटा चयन के मतदान के लिए लाइन लगी रही। वोटिंग खत्म होने के बाद अब फैसला सुरक्षित कर लिया गया है। जिसकी घोषणा रविवार को की जाएगी। सचिव सतिराम चौधरी ने बताया कि यहां तीन प्रत्याशियों ने कोटा के लिए आवेदन किया है जिसके कारण वोटिंग कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें