बस्ती। नगरीय निकायों के निर्वाचित सदस्यों में से जिला योजना समिति के सदस्य के निर्वाचन के लिए जिले में स्थित नगर निकायों (नगर पालिका परिषद बस्ती, नगर पंचायत हरैया, बभनान, कप्तानगंज, रुधौली, गनेशपुर, मुंडेरवा, बनकटी, गायघाट तथा नगर बाजार) के निर्वाचित सदस्यों की तैयार मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। यह जानकारी जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने दी है। बताया कि मतदाता सूची जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय), बस्ती/समस्त निकायों/अपर जिलाधिकारी कार्यालय तथा उनके कार्यालय के सूचना पट पर सूचना चस्पा कर दी गई है।